बरनाला के प्रेम नगर में बजरंग दल ने अन्य हिंदू संगठनों के सहयोग से दशहरे का त्योहार श्रद्धा के साथ मनाया। इस मौके पर पारंपरिक तरीके से रावण का दहन किया गया।इस अवसर पर बजरंग दल के संयोजक नीलमणि समाधिया और जिला प्रधान राहुल बाली ने बताया कि दशहरा सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि एक प्रेरणा है, जो हमें सिखाता है कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, अंततः उसे अच्छाई के आगे झुकना ही पड़ता है। इन त्योहारों का आयोजन समाज को एकजुट करने और सही दिशा दिखाने का कार्य करता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और युवाओं ने रामायण से जुड़ी झांकियों और प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। आयोजकों का कहना था कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का काम करते हैं।


