नवीन कला मंदिर सोसायटी ने दशहरा पर्व पर सब्जी मंडी से लेकर बग्गेयाना स्टेडियम तक शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में नवीन कला मंदिर के सदस्यों सहित खत्री सभा के अध्यक्ष एडवोकेट विजय धीर, कांग्रेसी नेता परमपाल सिंह तखतपुरा भी शामिल रहे। चेयरमैन रमन माकड़, सचिव रमीकांत जैन ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देता है।


