प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने का संकल्प

उदयपुर | ग्रामीण युवा जन कल्याण समिति उदयपुर सरगुजा ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत पलका में दोना-पत्तल उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानव स्वास्थ्य, प्लास्टिक मुक्त जीवन, पर्यावरण संरक्षण और वन रक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। समिति ने ग्रामीण महिलाओं के नेतृत्व में साल और सरई पत्तों से बने हस्तनिर्मित दोना-पत्तल के उपयोग को बढ़ावा देने की पहल की। अध्यक्ष तपेसिया सिरदार के निवास पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दोना-पत्तल निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया और इसे स्वरोजगार से जोड़ा गया। अध्यक्ष ने प्राकृतिक पात्रों के स्वास्थ्य लाभ बताते हुए अधिक उपयोग की अपील की। कार्यक्रम की शुरुआत पौधों की पूजा से हुई और सभी ने प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने व हरे पत्तों से बने दोना-पत्तल अपनाने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *