फतहसागर किनारे ‘बीच वॉलीबॉल’ प्रतियोगिता का आगाज:पंजाब राज्यपाल कटारिया ने किया उदघाटन, महिला-पुरुष की 8-8 टीमों के बीच मुकाबले

उदयपुर में फतहसागर झील किनारे महाकालेश्वर मंदिर के पीछे खेलों इंडिया गेम के तहत शनिवार शाम को ‘बीच वॉलीबॉल’ प्रतियोगिता का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि पंजाब राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने इसका उदघाटन किया। उन्होंने उदघाटन मैच के खिलाड़ियों से परिचय भी​ लिया। इस दौरान शहर विधायक ताराचंद जैन, भारतीय वॉलीबॉल संघ महासचिव रामानंद चोधरी, यूडीए कमिश्नर राहुल जैन भी थे।
जानकारी अनुसार गुजरात से 800 टन रेत मंगवाकर दो कोर्ट तैयार किए हैं जिसमें महिला व पुरुष वर्ग में देश की टॉप 8-8 टीमों के बीच लीग मुकाबले शुरू हुए। सुबह 8 बजे से पुरुष व महिला वर्ग के दो-दो मैच खेले गए। प्रतियोगिता में टॉप-8 टीमों में सबसे ज्यादा टीमें तमिलनाडु की यूनिवर्सिटीज की हैं। जिला खेल अधिकारी महेश पालीवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 29 टेक्निकल आफिसर, 13 सपोर्टिंग स्टाफ, 20 स्पोर्ट्स वॉलींटियर और 1 कॉम्पिटीशन मैनेजर लगाए हैं। दर्शकों के लिए यहां बैठने की व्यवस्था की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *