फरीदकोट में गुरु रविदास जयंती समारोह में पहुंचे स्पीकर संधवां:बोले- धार्मिक पर्व मिलजुलकर मनाने से आपसी भाईचारा मजबूत होता है

फरीदकोट जिले में कोटकपूरा स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर प्रेम नगर की ओर से शिरोमणि संत श्री गुरु रविदास जी महाराज के 649वें आगमन पर्व को समर्पित एक विशाल नगर कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। नगर कीर्तन की शुरुआत श्री गुरु रविदास मंदिर से हुई, जो शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए देर शाम पुनः मंदिर परिसर में आकर संपन्न होगा। इस पावन धार्मिक आयोजन में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, फरीदकोट से विधायक गुरदित्त सिंह सेखों, पूर्व अकाली विधायक मनतार सिंह बराड़ सहित क्षेत्र की कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने शिरकत की तथा संगतों को गुरु रविदास जी महाराज के आगमन पर्व की शुभकामनाएं दीं। नगर कीर्तन के दौरान पुलिस बैंड और ब्रास बैंड के साथ-साथ विभिन्न रागी जत्थों द्वारा कथा-कीर्तन किया गया, जिससे संगतें भाव-विभोर हो उठीं। सुंदर रूप से सजाई गई पालकी में सुशोभित पावन गुरु ग्रंथ साहिब जी के दर्शन कर संगतों ने श्रद्धा भाव से माथा टेका। इस अवसर पर ड्रोन के माध्यम से नगर कीर्तन पर पुष्प वर्षा भी की गई, जिसने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। नगर कीर्तन में लंगर की गई अच्छी व्यवस्था नगर कीर्तन के मार्ग में जगह-जगह सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं द्वारा संगतों का भव्य स्वागत किया गया तथा लंगर की भी उत्तम व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरे शहर में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा। नगर कीर्तन के थाना सिटी के पास पहुंचने पर पंजाब पुलिस की टुकड़ी द्वारा सलामी दी गई। इस मौके पर बातचीत करते हुए पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने समस्त संगतों को आगमन पर्व की लाख-लाख बधाइयां दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक पर्वों को मिल-जुलकर मनाने से समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द की भावना मजबूत होती है। अंत में मंदिर कमेटी के प्रधान केवल सिंह मांडिया ने नगर कीर्तन में शामिल हुई समस्त संगतों और पहुंचे गणमान्य अतिथियों का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संगतों के सहयोग से ही यह विशाल धार्मिक आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हो सका।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *