फर्जी दस्तावेज बनाकर सरकारी नौकरी दिलाने वाला गिरफ्तार:बिलासपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया फैजान खान, लैपटॉप और फर्जी सील बरामद

मुंगेली पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाकर सरकारी नौकरी दिलाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फैजान खान (38) को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। मामला 6 जून 2025 का है, जब योगेंद्र कुमार और प्रशांत राजपूत पुलिस कार्यालय मुंगेली में एक व्यक्ति के चरित्र सत्यापन के लिए आए थे। जांच में पता चला कि दोनों ने ग्राम कंतेली का फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में पता चला कि फैजान खान फरीदाबाद में जन सेवा केंद्र चलाता था। वह योगेंद्र और प्रशांत के साथ मिलकर पैसे लेकर फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बनाता था। इन दस्तावेजों का इस्तेमाल केंद्रीय बलों में नौकरी दिलाने के लिए किया जाता था। आरोपी के पास से फर्जी स्टांप पैड और रबर की सील बरामद फैजान से फर्जी स्टांप पैड, लकड़ी और रबर की सील, पेन ड्राइव, एक लैपटॉप और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। योगेंद्र कुमार अलीगढ़ का और प्रशांत राजपूत आगरा का रहने वाला है। फैजान खान आगरा के फतेहाबाद का निवासी है। तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *