भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने के बाद एक बार फिर ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज पहले दिन फाजिल्का के भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सरहद सादकी चौकी पर रिट्रीट सेरेमनी की शुरुआत हुई l पहले दिन पहुंचे लोगों में उत्साह देखने को मिला l लोगों ने हिन्दुस्तान जिंदाबाद और भारत माता की जय के जयकारे लगाए l रिट्रीट सेरेमनी के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भी पुख्ता इंतजामात किए गए l आज भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दोनों देशों के जवानों ने जोश दिखाया l फाजिल्का के भारत पाक की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर आज शाम 6 बजे शुरू हुई रिट्रीट सेरेमनी में लोग भी उत्साह से पहुंचे l भारत पाक के बीच तनाव कम होने के बाद आज लोग सादकी चौकी पर पहुंचे, जहां उन्होंने हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। वही उन्होंने भारतीय जवानों का हौसला भी बढ़ाया l भारत माता की जय के लगे जयकारे लगाए गए l हालांकि आज सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले l मौके पर मौजूद बीएसएफ के कमांडेंट अजय कुमार ने बताया कि रोजाना की तरह रिट्रीट सेरेमनी होगी और भारत पाक अंतरराष्ट्रीय तारबंदी के पार किसानों को सुरक्षा के सतह खेतों में जाने दिए जा रहा है l


