बठिंडा पुलिस ने आज पेट्रोल पंपों पर लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरमनदीप सिंह, लवप्रीत सिंह, मोहित सिंह और सुखजीत सिंह के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों से .315 बोर का एक देसी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने कार से भागने की कोशिश की। इस दौरान उनकी कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में हरमनदीप सिंह घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएसपी डी खुशप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस कप्तान अमनीत कौंडल के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई थी। 19 मई को सीआईए स्टाफ 2 की टीम ने सफेद मारुति सेलेरियो कार में सवार चारों आरोपियों को पकड़ा। जियो पेट्रोल पंप पर लूट की
पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों को कबूल किया है। 16-17 मई की रात को डबवाली रोड स्थित जियो पेट्रोल पंप पर लूट की थी। इसके अलावा 5-6 मई को गुरुसर सैनेवाला के बंसल पेट्रोल पंप पर भी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बठिंडा-डबवाली रोड पर इन लूटपाट की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल की गई कार सहित अन्य हथियार बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने पिछली वारदातों में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है। उनके बयान के आधार पर त्युना गांव की दाना मंडी से भी छिपाकर रखा गया एक अवैध हथियार बरामद किया गया। बेरोजगार थे ज्यादातर लुटेरे, एक पर पहले भी थे केस
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए लुटेरों में से मोहित नाम का युवक चंडीगढ़ में टैक्सी चलाता है, जबकि बाकी युवक बेरोजगार हैं। घायल हरमनदीप सिंह के खिलाफ पहले भी लड़ाई-झगड़े के मामले दर्ज हैं और वह उनमें भगोड़ा चल रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, ताकि पूछताछ के दौरान और भी कई अहम खुलासे हो सके।


