फाजिल्का जिले में जलालाबाद के सरकारी प्राइमरी स्कूल चक्क पालीवाला में चोरी की वारदात को अंजाम दिया l स्कूल में दाखिल हुए चोरों ने कई कमरों के ताले तोड़े है l जिस दौरान वह करीब दो लाख रुपए का सामान चोरी कर फरार हो गए है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई l जानकारी देते हुए सरकारी प्राइमरी स्कूल चक्क पालीवाला के हैड टीचर सूरता सिंह और अध्यापक गुरदित सिंह ने बताया कि स्कूल में शातिर चोर दाखिल हुए है l स्कूल में हाल ही में गर्मी से बचाव के लिए बच्चों के लिए लगाए गए नए इनवर्टर, बैटरी, प्रोजैक्टर, दो कंप्यूटर, डीवीआर व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। करीब दो लाख रुपए का समान चोरी उन्होंने बताया कि इस घटना से स्कूल का करीब दो लाख रुपए का समान चोरी हो गया है l उन्होंने कहा कि जिस तरीके से चोरी हुई है स्कूल के दरवाजों के ताले तोड़े गए है l उससे शक है कि यह एक या दो व्यक्तियों का काम नहीं है l पुलिस को शिकायत दी गई है l उनका कहना है कि पुलिस के मुताबिक इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं l जल्दी ही वारदात को ट्रेस का आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा l


