अमृतसर| कमिश्नरेट में जनवरी में स्नैचिंग/लूटपाट, वाहन चोरी, साइबर क्राइम, छेड़छाड़, चोरी, हादसों और अन्य कुल 417 मामले दर्ज हुए हैं। एरिया वाइज देखें तो थाना सुल्तानविंड और गेट हकीमां में सबसे ज्यादा वाहन चोरी के 4 मामले दर्ज हुए। इसके अलावा स्नैचिंग-लूटपाट की 4 वारदातें बी-डिवीजन और मजीठा रोड के सामने आई हैं। सिटी में जनवरी में 4 हत्याएं हुईं। 6 सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत, 4 घायल हुए। इसके अलावा सिटी में कुल फायरिंग के 4 केस दर्ज हुए, जिसमें रणजीत एवेन्यू, सुल्तानविंड और सदर के इलाके शामिल है। भास्कर टीम ने स्नैचिंग, वाहन चोरी, और हत्या के मामलों का एनालिसिस कर निकाले अपराध के हॉट स्पॉट। मोहकमपुरा 02 बी डिवीजन 02 ए डिवीजन 01 कुल 05 रणजीत एवेन्यू 02 सुल्तानविंड 01 सदर 01 कुल 04 हादसे 06 मौत 02 घायल 06 हत्या 04 सुल्तानविंड 02 गेट हकीमां 02 कंटोनमेंट 01 कुल 10 बी-डिवीजन 02 मजीठा रोड 02 सुल्तानविंड 02 कुल 09 • नोटः शहर में क्राइम के ये आंकड़े पिछले माह 1 से 31 जनवरी, 2026 तक के हैं। • इन इलाकों के सभी थाना क्षेत्रों के आंकड़ों को जोड़ा गया है और कुल आंकड़े शहर के सभी थाना क्षेत्रों के हैं।


