फिटजी कोचिंग संचालक करोड़ों की फीस लेकर फरार:प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के नाम पर लिए रुपए; थाने पहुंची शिकायत

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली दिल्ली की फिटजी कोचिंग की भोपाल ब्रांच में तालाबंदी हो गई है। कोचिंग संस्थान के एमडी दिनेश कुमार गोयल छात्रों से करोड़ों की फीस वसूलकर फरार हो गए हैं। कोचिंग में पढ़ाने वाले ट्यूटर्स को दो-तीन माह से वेतन भी नहीं मिला है, इस कारण शिक्षकों ने पढ़ाना बंद कर दिया और कोचिंग में तालाबंद हो गई। शनिवार को दर्जनों छात्रों और अभिभावकों ने एमपी नगर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। टीआई जयहिंद शर्मा ने बताया कि शनिवार को करीब 20-20 छात्र और उनके अभिभावक थाने आए। शुक्रवार को भी करीब दस पीड़ित थाने आए थे। सभी ने शिकायती आवेदन सौंपा है। जिसमें फिटजी कोचिंग के संचालक पर फीस के नाम पर करोड़ों रुपए हड़पने की बात लिखी है। आरोपी 1.50 लाख रुपए से लेकर 3 लाख रुपए तक की फीस प्रति छात्र के हिसाब से अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के नाम पर लेता था। शिकायत की जांच की जा रही है, जांच के बाद नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिटजी कोचिंग में 700 छात्रों के एडमिशन हैं फिटजी कोचिंग की भोपाल शाखा में करीब 700 छात्रों के एडमिशन हैं। इसी साल जुलाई और अगस्त में सैकड़ों छात्रों से एक मुश्त फीस भी जमा करा ली गई थी, जबकि कुछ छात्रों से मंथली और पार्ट पेमेंट ली जाती है। कोचिंग बंद होने से छात्र और उनके परिजन ठगा महसूस कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *