नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने सोमवार को टीम के साथ डेली मार्केट क्षेत्र का स्थलीय अवलोकन किया। प्रशासक ने संबंधित पदाधिकारियों को कहा कि डेली मार्केट में बड़ी संख्या में नागरिक प्रतिदिन आते हैं, उन्हें असुविधा न हो, इसके लिए सड़क को अतिक्रमण मुक्त करें। फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने, नियमित सफाई करने का भी निर्देश दिया।


