फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 13 हजार की ठगी:बड़वानी में आंगनवाड़ी सहायिका ने उधार लेकर दिए पैसे, पुलिस से की शिकायत

बड़वानी के अंजड़ थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। ग्राम सजवाय की एक आंगनवाड़ी सहायिका को साइबर ठगों ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 13 हजार 200 रुपए ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर की ठगी 28 दिसंबर दोपहर को हुई इस घटना में, ठगों ने फोन कॉल के माध्यम से आंगनवाड़ी सहायिका को निशाना बनाया। उन्होंने महिला को बार-बार कॉल कर धमकाया कि उनके पास उसके कुछ फोटो और वीडियो हैं, जिन्हें वे वायरल कर देंगे, जिससे उसकी ‘इज्जत’ चली जाएगी। महिला ने उधार लेकर दिए पैसे लगातार दबाव और डर के कारण महिला मानसिक रूप से परेशान हो गई। उसके पास पैसे नहीं थे, इसलिए उसने किसी परिचित से उधार लेकर ऑनलाइन माध्यम से 13,200 रुपए ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
महिला ने पुलिस से की मामले की शिकायत पीड़ित महिला ने गुरुवार को अंजड़ थाने पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और पूरी घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि उसे दो अलग-अलग नंबरों से लगातार धमकाया जा रहा था, जिससे वह डर गई और पैसे देने पर मजबूर हो गई। अंजड़ पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी फर्जी कॉल, संदिग्ध नंबर या साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें। पुलिस विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *