लुधियाना| फोर्टिस हॉस्पिटल, मॉल रोड, लुधियाना ने अपने पहले स्थापना दिवस का शानदार उत्सव मनाया। जो एक वर्ष की चिकित्सा उत्कृष्टता और रोगियों के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इस एक साल में, अस्पताल ने 16 हजार से अधिक आउट पेशेंट विभाग (ओपीडी) पंजीकरण और 500 से ज्यादा सफल सर्जरी की। इनमें रोबोटिक घुटना प्रतिस्थापन, कैंसर सर्जरी और अन्य उन्नत ऑर्थोपेडिक प्रक्रियाएं शामिल हैं, जो अस्पताल की चिकित्सा विशेषज्ञता को दर्शाती हैं। अस्पताल ने अपनी सेवाओं में कीमोथेरेपी, डायलिसिस और मातृ-शिशु देखभाल जैसी विशेष सुविधाएं भी जोड़ी हैं। इसके अलावा, ऑर्थोपेडिक्स, कार्डियक साइंसेज, न्यूरो साइंसेज, आंतरिक चिकित्सा, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और अन्य चिकित्सा शाखाओं में अत्याधुनिक उपचार प्रदान किए जा रहे हैं। फोर्टिस हॉस्पिटल की सामुदायिक पहलों ने भी खास प्रभाव डाला है। साइक्लोथॉन और “क्लॉक टावर गोज़ पिंक” जैसे जागरूकता कार्यक्रमों ने स्वस्थ जीवनशैली और बीमारी के शुरुआती निदान को बढ़ावा दिया। इस अवसर पर फोर्टिस हॉस्पिटल के यूनिट हेड गुरदर्शन सिंह मंगत ने कहा कि लुधियाना के लोगों का विश्वास हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। डॉ. विश्वदीप गोयल और आशीष भाटिया ने भी अस्पताल की सफलता का श्रेय लुधियाना की जनता के विश्वास को दिया। अस्पताल आने वाले वर्षों में लुधियाना में स्वास्थ्य सेवाओं में व सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है।


