बंद का समर्थन करेगी क्रिश्चियन माइनॉरिटी

रांची | ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट के प्रदेश महासचिव प्रवीण कच्छप ने गुरुवार को बयान जारी कर बताया कि केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली बचाओ मोर्चा द्वारा 22 मार्च को रांची बंद का समर्थन किया जाएगा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि आदिवासी आस्था के मद्देनजर तत्काल संज्ञान लेकर फ्लाईओवर रैंप को हटाने पर विचार किया जाए। आम नागरिकों, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, अस्पताल, स्कूल-कॉलेजों, दुकानदारों, गैर सरकारी संस्थाओं, ऑटो रिक्शा, बस चालकों से अपील की गई है कि इस बंद को सफल करने में सहयोग करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *