रांची | चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि को शीतला अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार 21 मार्च को शीतला सप्तमी और 22 मार्च को शीतला अष्टमी का व्रत किया जाएगा। ज्योतिष शालिनी वैद्य ने बताया कि श्री शीतलाष्टमी को बासौड़ा के नाम से भी जाना जाता है। होली के आठवें दिन शीतला अष्टमी मनाई जाती है। सप्तमी तिथि 20 मार्च को रात्रि में 10.30 बजे में प्रारंभ हो गई। अष्टमी तिथि 21 मार्च की रात्रि में 11.41 से शुरू होगी, 22 मार्च को अष्टमी तिथि रात्रि को 12.25 बजे तक रहेगी। आचार्य पंडित श्याम सुंदर भारद्वाज कहते हैं कि कुछ जगह शीतला माता की पूजा सप्तमी को और कुछ जगह अष्टमी पर होती है। इस व्रत के दौरान ठंडा खाना खाने की परंपरा है।


