भास्कर न्यूज | राजिम ग्राम बकली में रविवार को जवारा विसर्जन हुआ। चैत्र नवरात्र पर नौ दिनों की पूजा अर्चना के बाद रविवार को ढोलक बाजे के साथ जवारों का बस्ती स्थित तालाब में विसर्जन किया गया। जवारों के विसर्जन के लिए दिनभर निकली समारोह में कोई भजन गाता हुआ चल रहा था तो कोई माता रानी की भक्ति में झूम रहा था। ग्राम के मुख्य मार्गों से निकली यात्रा में कई भक्तों ने आरती उतारी, पूजा अर्चना की। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे। वहीं रामनवमी के अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी महामाया मंदिर शीतला मंदिर में भोजन भंडारा का आयोजन किया गया, जहां पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया।


