बकाया बिल नहीं भरने पर काट रहे कनेक्शन

शहर में मार्च क्लोजिंग के तहत बकाया बिलों की वसूली को लेकर डिस्कॉम विभाग की ओर से जेईएन पवन परमार के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जेईएन पवन परमार ने बताया कि मार्च माह में राजस्व लक्ष्य पूर्ण करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान विभागीय टीम बकायादार उपभोक्ताओं से संपर्क कर लंबित बिलों का भुगतान सुनिश्चित कर रही है। लंबे समय से बकाया चल रहे उपभोक्ताओं को बिल भराए जा रहे है। यदि उपभोक्ता की ओर से बिल नहीं भरने पर बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे स्वेच्छा से अपने बकाया बिल जमा कर विभागीय कार्रवाई से बचें। यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान पृथ्वीराज, मदन परिहार, जबरारम प्रजापत आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *