बजरंग दल ने सरेखा ओवरब्रिज पर सलमान को पकड़ा:दावा- महाराष्ट्र से वारासिवनी गोमांस ला रहा था, पुलिस को सौंपा

बालाघाट में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को शुक्रवार को पकड़ा है। उनका दावा है कि युवक स्कूटी की डिक्की में गोमांस ले जा रहा था। यह घटना सरेखा रेलवे ओवरब्रिज पर हुई, जहां कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के चंगेरा से मांस ला रहे वारासिवनी निवासी सलमान खान नामक युवक को रोका। कार्यकर्ताओं ने तुरंत पुलिस को बुलाकर आरोपी को मांस सहित उनके हवाले कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी बोला- मांस भैंस का है राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष सीतेश ब्रम्हें और उनके कार्यकर्ताओं ने पुख्ता सूचना के आधार पर सलमान को रोका। पकड़े जाने पर आरोपी सलमान ने मांस को भैंस का मांस बताया। सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं ने एफआरवी 112 को कॉल किया। बताया गया कि सलमान स्कूटी की डिक्की और एक प्लास्टिक की बोरी में अलग-अलग थैलियों में भरकर मांस ला रहा था। अनुमानित तौर पर यह मांस लगभग 25 किलोग्राम था। बजरंग दल ने कहा- पकड़ा गया मांस गोमांस ही है बजरंग दल के जिलाध्यक्ष सीतेश ब्रम्हें ने बताया कि उन्हें पहले भी नवरात्र के दौरान सलमान के महाराष्ट्र के चंगेरा से गौमांस लाने की सूचना मिली थी, लेकिन तब वह पकड़ में नहीं आया था। आज वाहन नंबर सहित पुख्ता जानकारी मिलने के बाद उसे सरेखा रेलवे ओवरब्रिज पर रोकने का प्रयास किया गया, जिस दौरान वह भागने लगा था। ब्रम्हें ने विश्वास जताया कि पकड़ा गया मांस गोमांस ही है। उन्होंने यह भी बताया कि सलमान के खिलाफ पहले भी गोमांस से जुड़े कई केस दर्ज हैं। उन्होंने महाराष्ट्र से लगे जिले के क्षेत्रों में गोतस्करी और गोमांस के परिवहन पर सख्त रोक लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। कोतवाली पुलिस ने अब मांस की मात्रा, स्रोत और यह किस प्रकार का मांस है, इसकी जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *