बठिंडा में 3.10 लाख नशीले कैप्सूल जब्त, पति गिरफ्तार:पार्सल से मंगवाई जा रही थी खेप, तस्करी में शामिल पत्नी सहित दो फरार

पंजाब पुलिस ‘नशे के विरुद्ध युद्ध’ अभियान के तहत बठिंडा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईए-2 की विशेष पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर प्रतिबंधित प्रेगाबालिन कैप्सूल की एक बहुत बड़ी खेप जब्त की है। पुलिस ने मौके से कुल 3 लाख 10 हजार नशीले कैप्सूल बरामद करते हुए गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पार्सल के ज़रिए मंगाते थे नशीली दवाएं पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संगठित गिरोह कूरियर/पार्सल सेवा के जरिए दूसरे राज्यों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल मंगवाकर इलाके में धड़ल्ले से सप्लाई कर रहा है। इसी सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सतनाम सिंह को धर दबोचा। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 3,10,000 प्रेगाबालिन कैप्सूल की भारी खेप बरामद हुई। पत्नी फरार, सोनू मौड़ की तलाश में छापेमारी मामले की गहन जांच के दौरान इस काले कारोबार में सतनाम सिंह की पत्नी और उसके एक अन्य साथी सोनू मौड़ की संलिप्तता भी उजागर हुई है। पुलिस ने दोनों को मामले में नामजद कर लिया है। आरोपी सतनाम सिंह की पत्नी फिलहाल मौका पाकर फरार हो गई है, जबकि सोनू मौड़ को दबोचने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। सप्लाई चेन और फैक्ट्रियों पर पुलिस की नजर एसपी (डी) जसमीत सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री और पुलिस मुख्यालय के सख्त निर्देशों पर जिले में नशा तस्करों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई इसी अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस अब इस गिरोह की पूरी बैकवर्ड और फॉरवर्ड सप्लाई चेन को खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये कैप्सूल किस फैक्ट्री में बनाए जा रहे थे और कहां-कहां सप्लाई होने थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *