बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खंडार में हुई चोरी:कस्टमर के पचास हजार रुपए लेकर फरार हुआ आरोपी

सवाई माधोपुर के खंडार कस्बे में दिनदहाड़े बैंक में चोरी का मामला सामने आया है। यहां एक बैंक का कस्टमर बैंक में पचास हजार रुपए जमा करने गया था। इसी दौरान एक युवक उसके रूपए लेकर रफू चक्कर हो गया। बैंक की स्लीप भरने के दौरान रूपए लेकर हुआ फरार पीड़ित नरेश कुमार गुर्जर पुत्र रामपाल गुर्जर निवासी सावटा थाना खंडार ने बताया कि वह दोपहर बाद बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा खंडार में रूपए जमा करवाने गया। यहां पहुंचकर उसने 500 की एक गड्डी जेब से निकालकर स्लीप भरी। इसी दौरान उसके पास खड़ा एक अज्ञात व्यक्ति रूपए लेकर फरार हो गया। जिसकी सूचना उसने बैंक प्रबंधक को दी। चोरी की सूचना मिलने पर बैंक प्रबंधक ने बैंक में लगे CCTV फुटेज खंगाले। जिसमें एक व्यक्ति रूपए ले जाता हुआ मिला। फुटेज में युवक की उम्र 20 से 25 साल नजर आ रही है‌। जिसने काली शर्ट सफेद पेंट पहन रखी है। पैरों में जूते पहने हुए थे। युवक का रंग गोरा था। युवक की सूचना पर बैंक ने घटना की जानकारी खंडार थाना पुलिस को दी। सूचना पर खंडार पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पहुंचकर पुलिस ने मौका मुआयना किया। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *