महावीर दिगंबर जैन शिक्षा परिषद के चुनाव 12 जनवरी को:चुनाव के लिए 15 प्रत्याशी मैदान में, सुबह 8.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक मतदान होंगे, 2500 लोग वोट डालेंगे

महावीर दिगंबर जैन शिक्षा परिषद जयपुर की कार्यकारिणी समिति के हर तीन साल में होने वाले चुनाव 12 जनवरी को बैलेट पेपर से सी-स्कीम स्थित महावीर स्कूल में सुबह 8.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक होंगे। मत देने के लिए फोटो युक्त मूल आई डी जरुरी किया गया है। चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। इस चुनाव में लगभग 2500 लोग वोट डालेंगे। परिषद के अध्यक्ष उमराव मल संघी और मानद् मंत्री सुनील बख्शी ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में दिगंबर जैन समाज की प्राचीन चुनाव को लेकर जयपुर सहित पूरे देश में चर्चा है। जयपुर एवं आसपास के क्षेत्रों सहित सिंगापुर, दिल्ली, मुम्बई, बैंगलोर, कोटा, भीलवाड़ा आदि स्थानों से भी समाज बन्धु वोट डालने जयपुर आयेगें। सोशल नेटवर्क पर भी समुह में चुनाव को लेकर चर्चा की जा रही है। मुख्य चुनाव अधिकारी सेवानिवृत आई पी एसशांति कुमार जैन और चुनाव अधिकारी अनिल जैन सेवा निवृत आई पी एसईजी. प्रदीप कुमार जैन ने बताया कि कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 2 प्रत्याशी है जिनमें वर्तमान अध्यक्ष उमराव मल संघी एम एस यू टीम के उम्मीदवार के रूप में तथा अमर जैन काला स्वतंत्र प्रत्याशी है। मानद् मंत्री के पद पर भी 2 प्रत्याशी लड रहे हैं। वर्तमान मानद् मंत्री सुनील बख्शी एम एस यू टीम के प्रत्याशी के रूप में तथा पवन जैन स्वतंत्र प्रत्याशी है। कोषाध्यक्ष पद पर एम एस यू टीम के महेश काला अकेले ही उम्मीदवार होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित हो गये हैं।10 कार्यकारिणी सदस्य के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में है। जिनमें पैनल के रूप में एम एस यू टीम के 10 उम्मीदवार है जिनमें अरुण काला, अरुण शाह, कमल बाबू जैन, मनीष बैद, मुकेश सोगानी, मुकुल कटारिया, प्रमोद जैन पहाड़िया,रुपिन काला, सुनील पहाड़िया, विनोद जैन कोटखावदा है। महावीर जैन पाण्ड्या स्वतंत्र प्रत्याशी के तौर पर खड़े हुए हैं। मतों की गिनती उसी दिन की जाकर देर रात्रि तक परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि महावीर दिगंबर जैन शिक्षा परिषद जयपुर के अधीनस्थ वर्तमान में सी-स्कीम में महावीर कालेज, महावीर दिगंबर जैन सीनियर सैकण्डरी स्कूल, महावीर पब्लिक स्कूल तथा जौहरी बाजार घी वालों का रास्ता में पदमावती दिगंबर जैन स्कूल एवं मानसरोवर में पदमावती पब्लिक स्कूल संचालित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *