बयान पर बवाल… नहीं थम रही बयानबाजी:दिग्विजय ने किया बरैया का बचाव, तो भाजपा ने बताया महिला विरोधी

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के विवादित बयान पर बचाव किया। सोमवार को दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि उन्होंने बड़ा साफ शब्दों में कहा है कि एक किताब लिखी गई है, जो पटना यूनिवसिर्टी में दर्शन शास्त्र के हेड ऑफ डिपार्टमेंट हैं और ब्राहम्ण समाज से हैं, झा साहब। बरैया ने उसी पुस्तक का हवाला देते हुए कहा है कि उस पुस्तक में यह सारी बातें लिखी हुई है। यह उनका बयान नहीं है। दिग्विजय ने कहा कि कार्रवाई करना है तो उन पर करिए, जिन्होंने लिखा है। उन पर कार्रवाई क्यों नहीं करते। दिग्विजय ने एससी-एसटी-ओबीसी की बहनों का अपमान किया: माया भाजपा की राज्यसभा सांसद और महिला नेता माया नारोलिया ने दिग्विजय सिंह पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के महिला विरोधी बयान का समर्थन कर अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं-बेटियों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपमानित करना कांग्रेस की संस्कृति बन चुकी है और ऐसे बयान कांग्रेस के मानसिक व नैतिक दिवालियापन को दर्शाते हैं। माया ने कहा कि दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया पहले भी महिलाओं को ‘आइटम’, ‘टंच माल’ जैसे शब्दों से अपमानित कर चुके हैं। किसी पुस्तक का हवाला देकर महिलाओं की गरिमा पर प्रहार करना स्वीकार्य नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *