बरनाला क्षेत्र में कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

बरनाला तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बुधवार सुबह घने कोहरे का जबरदस्त असर देखने को मिला। भाड़ौती–मथुरा मेगा हाइवे और बाटोदा–खेड़ली मोड़ मार्ग पर कोहरे के कारण यातायात लगभग ठहरा हुआ सा नजर आया। दृश्यता बेहद कम होने के कारण दोपहर तक वाहन चालक लाइटों का सहारा लेकर बेहद धीमी गति से सफर करते दिखाई दिए, वहीं कुछ इक्के-दुक्के वाहन ही सड़कों पर चलते नजर आए। टिगरिया सुंदरी, भंवरकी सहित अन्य गांवों की सड़कों पर दोपहर तक सन्नाटा पसरा रहा और आमजन ठंड व कोहरे के चलते अपने घरों में ही दुबके रहे। सुबह के समय खेतों और गलियों में भी आवाजाही बेहद कम रही। कड़ाके की ठंड का असर पशु-पक्षियों पर भी दिखाई दिया, जो अपने-अपने ठिकानों में दुबके नजर आए। कोहरे और ठंड के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *