बरवाड़ा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा

ब्लॉक चौथ का बरवाड़ा में एम-स्वास्थ्य टीम द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत चौथ का बरवाड़ा में आयोजित शिविर में शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान बड़ी संख्या में मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाइयां का वितरण भी किया गया।स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन ग्राम सरपंच सीता देवी, समाजसेवी बसंतीलाल सैनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की कि सभी परिवार इस स्वास्थ्य सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। शिविर में उपस्थित एम स्वास्थ्य के रीजनल हेड आशुतोष अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार का पंजीकरण होने के पश्चात, पूरे वर्ष तक परिवार के सभी सदस्यों को 24 घंटे, सप्ताह के सातों दिन डॉक्टरों द्वारा टेलीमेडिसिन के माध्यम से निशुल्क परामर्श तथा क्लिनिक के माध्यम से निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, स्वास्थ्य जांच के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श की सुविधा भी प्रदान की जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि निकट भविष्य में चौथ का बरवाड़ा ब्लॉक में ई-क्लिनिक की स्थापना*की जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी। इस अवसर पर जिला पर्यवेक्षक बलवीर सिंह, डॉक्टर विकास गुर्जर, नर्स मिथलेश, एम- स्वास्थ्य जिला प्रबंधक रोहित सैन, रिलेशनशिप मैनेजर हेमंत, लक्ष्मीकांत, ग्राम पंचायत एम-स्वास्थ्य सारथी खुशबू, अंतिमा, मीनू देवी, रामप्यारी, ग्राम पंचायत के कार्मिक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *