बरसात के पानी के बहाव को लेकर मारपीट का आरोप

बरही| बरही थाना क्षेत्र के गया रोड स्थित शांति नगर की रहने वाली यशोदा देवी, पति गौतम कुमार उर्फ गुड्डू केसरी ने बरही थाना में एक लिखित आवेदन देकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आवेदन में बताया कि दिनांक 10 अगस्त को संध्या लगभग 5:30 बजे उनके पड़ोस के रहने वाले अनिल केसरी, सुनील केसरी, राहुल केसरी समेत लगभग 12 लोग लाठी-डंडा आदि लेकर उनके घर के चारदीवारी के अंदर घुस आए। यशोदा देवी ने बताया कि उक्त परिसर में एक स्वीट्स दुकान का कारखाना भी संचालित होता है। आवेदन के अनुसार, आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर उनके व उनके पति के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि लगातार बारिश हो रही थी, जिसके कारण पानी बहकर खेतों की ओर जा रहा था, जिसमें उनका कोई दोष नहीं था। इसके बावजूद आरोपियों ने उन्हें जबरन दोषी ठहराते हुए गाली गलौज की। घटना से आहत यशोदा देवी ने बरही थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। बड़कागांव | प्रखंड के आंगो पंचायत के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र सिमराजरा गांव की हजारीबाग उपयुक्त शशि प्रकाश सिंह के प्रयास से अब तकदीर सवरने वाली है। लगभग 6 किलोमीटर बिजली पोल गाड़ने एवं तार लगाने का काम लगभग पूरा हो गया है। वही गांव में ट्रांसफार्मर भी लगा िदया गया है। अब सभी घरों में बिजली वायरिंग करना शेष रह गया है। 79 वर्षों के बाद पहली बार सिमरजरा गांव के लोगों को बिजली नसीब होगी । वही सड़क निर्माण कार्य के लिए भी कार्रवाई शुरू हो गई है। कार्यपालक अभियंता एवं बड़कागांव प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल ने रोड निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण किया तथा संबंधित विभाग के द्वारा डीपीआर तैयार करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। निरीक्षण के मौके पर मुखिया नीलम मिंज, प्रतिनिधि महेंद्र मांझी के अलावा अन्य कई लोग उपस्थित थे। भास्कर न्यूज | हजारीबाग हजारीबाग में पेयजल की बदहाल स्थिति पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता अनिल प्रसाद गुप्ता की फटकार लगाते हुए सात कनीय अभियंता और तीन एसडीओ को शोकॉज किया है। जिन्हें शोकॉज किया गया है, उनमें विभाग के एसडीओ चंद्रिका राम, निखिल कुमार, रक्षित कुमार और कनीय अभियंता में मणिकांत महतो, संजीव उरांव, अभिजीत कुमार, विजय प्रसाद, दिनेश कुमार एक्का, अरुण कुमार और विमल कुमार के नाम शामिल है। एसडीओ चंद्रिका राम के जिम्मे केरेडारी, बड़कागांव, इचाक, डाडी और पदमा प्रखंड है। निखिल कुमार बरही, बरकट्ठा, चौपारण और लकुशा प्रखंड देखते हैं। जबकि रक्षित कुमार के जिम्मे चुरचू, विष्णुगढ़, टाटीझरिया, सदर, कटकमसांडी और कटकमदाग प्रखंड। हजारीबाग जिले के इन प्रखंडों में पेयजल विभाग के इन पदाधिकारियों का परफॉर्मेंस ठीक नहीं है। लोगों को पेयजल के लिए परेशानी हो रही है। इसी कारण डीसी ने इन्हें फटकार लगाते हुए शोकॉज किया है। तीन प्रखंडों में रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम बंद पाया गया और जल शुल्क का संग्रह भी शून्य पाया गया। पेयजल की स्थिति को देखने के लिए प्रशिक्षु आइएएस आनंद शर्मा ने गुरुवार को कंचनपुर, गुरहेत, गदोखर और सिंदूर गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रशिक्षु आइएएस ने कई त्रुटियां पाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *