बर्फीली हवाओं से ठिठुरा नर्मदापुरम:सीजन में पहली बार पचमढ़ी में जमी बर्फ, 5.8डिग्री में भी स्कूल में छुट्टी नहीं

बर्फीली हवाओं की वजह से नर्मदांचल ठिठुर रहा है। लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी नर्मदापुरम में कोहरा छाया रहा। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में बर्फ जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। सोमवार सुबह पचमढ़ी में सीजन में पहली बार ओस की बूंदें जम गई। होटल और घरों के बाहर खड़ी कार, बाइक और मैदान पर बर्फ की बरत जमी नजर आई। टूरिस्ट को जिप्सी से घुमाने जाने से पहले ड्राइवर्स ने पहले गाड़ी की सीट पर जमी बर्फ की परत को साफ किया। कुछ स्थानीय लोगों ने सीट कवर पर जमीन पर 5 जनवरी 2026 लिखकर उसे हमे के लिए कैमरे में कैद कर लिया। प्रदेश में पचमढ़ी में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। यहां दिन और रात दोनों में ही लोग कंपकपा रहे है। लोग अलाव जलाकर और गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे है। पिछले 24 घंटे में पचमढ़ी में 0.6 डिग्री तापमान में गिरावट हुई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.8डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। एक दिन पहले 6.4डिग्री दर्ज हुआ था। दिन में भी तापमान 20.6डिग्री दर्ज हुआ है। नर्मदापुरम शहर के भी हालात ठंड से ठीक नहीं है। कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का असर तेजी से बढ़ा है। जिलेभर से ठंड पड़ रही है। पांच दिनों के अवकाश के बाद सोमवार को स्कूल खुले। सोशल मीडिया पर ठंड के चलते स्कूलों की छुट्टियों की मांग उठ रही है। हालांकि प्रशासन ने अभी कोई आदेश जारी नहीं किए है। लोग ठंड से कंपकपा रहे है। कोहरे के कारण दिन में धूप नहीं निकल पा रही। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि सोमवार को कोहरा कम रहा। पर सर्द हवाओं की गति बढ़ने से दिन और रात में ठंड बढ़ी है। अगले दो से तीन दिनों में रात का न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री तक गिर सकता है। सोमवार को नर्मदापुरम में रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और पचमढ़ी में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *