बहन के घर से लौट रहे भाई की मौत:बरखेड़ा रोड पर कार ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक के नीचे दबा मिला शव

सागर के रहली थाना क्षेत्र के ग्राम बाबूपुरा-बरखेड़ा रोड पर चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार, फरियादी तुलसीराम पटेल निवासी गुंजोरा ने बताया कि शाम करीब 6 बजे छोटा बेटा सुरेश पटेल उम्र 22 साल बाइक क्रमांक एमपी 15 एनके 7189 लेकर घर से निकला था। सोमवार रात की घटना, परिजनों को सुबह पता चला
वह काछी पिपरिया अपनी बहन के घर जाने का बोलकर गया था। लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। उसे कई बार फोन लगाया। लेकिन रिसीव नहीं हुआ। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि बाबूपुरा-बरखेड़ा रोड पर संदई मढ़िया के पास बेटे सुरेश का एक्सीडेंट हुआ है। सूचना पर तत्काल परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचा। जहां देखा तो सुरेश की मौत हो चुकी थी। शव बाइक के नीचे दबा पड़ा था। बेटे के साथ उसका दोस्त रमन पटेल निवासी गुंजोरा भी था जो गंभीर घायल हुआ है। घायल को गढ़ाकोटा अस्पताल में भर्ती कराया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। जिससे बाइक सवार उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। घटना में एक युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया है। रहली पुलिस मामला दर्ज कर दुर्घटना कर भागे वाहन की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *