बहादुर के रोड पर बाइक की रफ्तार को लेकर विवाद, 15 लोगों ने युवक को पीटा

लुधियाना| मोहल्ला गीता नगर, बहादुर के रोड पर बाइक की तेज रफ्तार को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ करीब 15 लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। घटना 8 फरवरी की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित राज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बाइक से अपनी गली से गुजर रहा था। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले राहुल, दीपक, विजय, शिशु, रोहित समेत करीब 15 लोगों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उस पर तेज बाइक चलाने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर मारपीट करने लगे। मारपीट में राज कुमार को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उसने थाना सलेम टाबरी में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी प्रेम चंद ने बताया कि फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उनकी तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *