बांग्लादेशी घुसपैठिए आरोपियों की पीएमएलए कोर्ट में पेशी 23 जून को

रांची | बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में जेल में बंद दो बांग्लादेशी और कोलकाता निवासी की न्यायिक हिरासत अवधि अदालत ने बढ़ा दी है। पीएमएलए कोर्ट में सोमवार को बांग्लादेशी रॉनी मंडल, समीर चौधरी एवं कोलकाता निवासी पिंकी बासु व पिंटू हलधर को वीसी से पेश किया गया। पेशी के बाद चारों आरोपियों की न्यायिक हिरासत अवधि 23 जून तक बढ़ा दी है। मामला वर्तमान में पुलिस पेपर पर चल रहा है। ईडी ने बीते 13 नवंबर को दो कोलकाता निवासी पिंटू हलधर व पिंकी बासु और दो बांग्लादेशी रॉनी मंडल और समीर चौधरी को गिरफ्तार किया था। मामले में रॉनी मंडल समेत दो अन्य आरोपियों की जमानत याचिका पिछले दिनों खारिज हो चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *