बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या:7 दिन में दूसरी घटना; इससे पहले दीपू दास को मारकर जलाया था

बांग्लादेश में एक बार फिर भीड़ के हमले में हिंदू युवक की जान चली गई है। राजबाड़ी जिले के पांगशा इलाके में 29 वर्षीय अमृत मंडल को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। यह घटना दीपू चंद्र दास की मौत के 7 दिन बाद हुई है। पुलिस ने बताया कि जबरन वसूली के आरोप में भीड़ ने युवक को मार डाला। घटना गुरुवार रात करीब 11:00 बजे कालीमोहोर यूनियन के होसेनडांगा गांव में हुई। मृतक अमृत मंडल उर्फ सम्राट इसी गांव का निवासी था। पुलिस ने अमृत के एक साथी मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार किया और उसके पास से दो हथियार बरामद किए। पुलिस SSP ने बताया कि सम्राट के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजबारी सदर अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सम्राट के खिलाफ पांग्शा पुलिस स्टेशन में कम से कम दो मामले दर्ज हैं, जिनमें एक हत्या का मामला भी शामिल है। खबर अपडेट कर रहे हैं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *