बांसवाड़ा में 10 महीने से फरार आरोपी यूपी से गिरफ्तार:पीपलवा में अवैध पटाखा फेक्ट्री में आग लगने के बाद से थी तलाश

सवाड़ा में कोतवाली पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम और धोखाधड़ी के मामले में 10 माह से फरार चल रहे 15 हजार रुपए के इनामी आरोपी प्रवीण कुमार यादव को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थानाधिकारी बुधाराम बिशनोई ने बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित कर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। यह था पूरा मामला घटना 13 फरवरी 2025 की है, जब औद्योगिक क्षेत्र पीपलवा में अचानक भीषण आग लग गई थी। रिको के क्षेत्रीय प्रबंधक विक्रम सिंह की रिपोर्ट के अनुसार, आग अवैध रूप से रखी गई विस्फोटक सामग्री के कारण फैली थी। हादसे में कई लोग झुलस गए थे। जांच में सामने आया कि रमेश खत्री बिना किसी वैध लाइसेंस के बच्चों के पटाखे बनाने का अवैध कारखाना चला रहा था। पुलिस ने पहले ही रमेश खत्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन उसका मुख्य सहयोगी प्रवीण कुमार यादव तभी से फरार चल रहा था। यूपी के फिरोजाबाद से दबोचा आरोपी फरार आरोपी प्रवीण कुमार यादव, निवासी फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश), की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। मुखबिर सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर कोतवाली पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश में दबिश देकर आरोपी को डिटेन किया और बाद में उसे बांसवाड़ा लाया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन और कोतवाली थानाधिकारी बुधाराम बिशनोई के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *