लुधियाना जेल में झड़प मामले में खुलासा:उत्पात मचाने वाले चार मास्टर माइंड, गैंग्स्टर जग्गू की मां के हैं हत्यारे

पंजाब के लुधियाना की सेंट्रल जेल में हुई झड़प मामले में खुलासा हुआ है। जेल में उत्पात मचाने वालों में 4 अपराधी गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां के हत्यारे है। विभागीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि चारों आरोपियों ने इस साल जून में बटाला में भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर और चचेरे भाई करणवीर सिंह की हत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने 22 बंदियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस ने जिन 22 बंदियों पर केस दर्ज किया है उनमें से 21 सजायाफ्ता कैदी हैं जबकि 1 हवालाती है। गुरदासपुर जेल से किए थे शिफ्ट आरोपियों की पहचान चरनदीप सिंह उर्फ ​​साहिल, रजत कुमार, रोहित और परमिंदर सिंह हैं। इन चारों आरोपियों को उनके साथी मणि सिंह, शरणजीत सिंह के साथ कुछ समय पहले गुरदासपुर जेल से लुधियाना में शिफ्ट किया गया है। गुरदासपुर जेल में भी इन चारों ने झगड़ा किया था। सिर में चोट लगने के बाद मौके पर गिर गए थे जेल सुपरिटेंडेंट जेल में हुई झड़प में जेल सुपरिटेंडेंट कुलवंत सिंह सिद्धू, मोती नगर पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह, दो सीआरपीएफ के जवान बी वेंकटेश्वर और भूपिंदर सिंह घायल हो गए थे। सिद्धू को सिर में गंभीर चोट लगी थी और वह मौके पर ही गिर गए थे। उनका अभी भी एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। जेल में वर्चस्व कायम करने के लिए बनाया था गुट
ये चारों आरोपी दूसरी जेलों से आकर लुधियाना जेल में अपना वर्चस्व कायम करना चाहते थे। इन्होंने यहां अपना गुट बना लिया था। इन बदमाशों ने कुछ दिन पहले भी जेल में कुछ कैदियों से मारपीट की थी। अब इस केस में जेल अधिकारियों द्वारा बनाई टीम ने उन कैदियों के बयान लेने शुरू किए हैं जो घटना के दिन मौके पर मौजूद थे। बयानों के साथ जेल की सारी सीसीटीवी फुटेज भी इस रिपोर्ट में लगाकर अधिकारियों को दी जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *