बांस, टिम्बर डिपो संचालक से आठ लाख की धोखाधड़ी

बालोद| जिला मुख्यालय के वार्ड 12 गंजपारा दुर्ग रोड़ पर स्थित हर्ष गोयल बांस एवं टिम्बर डिपो के संचालक से 8 लाख रुपए धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार जैन भवन चौक दल्लीराजहरा निवासी चेतन गोयल ने जानकारी दी है 2 मई 2024 से 5 अगस्त 2025 तक रजोल दीक्षित व रोनक निवासी परपोड़ी जिला बेमेतरा ने साजिश कर बांस की 8 लाख न देकर धोखाधड़ी एवं गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया है। 6 ट्रिप बांस को 9 लाख 53 हजार रुपए में खरीदा था। अलग-अलग किस्तों मंे कुल एक लाख 53 हजार रुपए ऑनलाइन एप के माध्यम से भुगतान किया। जब 8 लाख रुपए देने की बारी आई तो डेढ़ साल से टालमटोल किया। जिसके बाद अब बांस को न लौटाकर पैसा भी नहीं देने की बात कह रहा है। मोबाइल में कॉल करके, सोशल मीडिया में मैसेज करके गाली गलौज कर परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दिया है। रोनक ने मैसेज के माध्यम से बकाया राशि तथा बांस को वापस नहीं लौटाने की बात कही है। पैसा मांगने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *