बाइक लेकर उज्जैन से पाली आ रहे थे पति-पत्नी:हाईवे पर मवेशी से टकराए, पत्नी घायल, हेलमेट लगा होने से पति गंभीर घायल होने से बचा

उज्जैन से बाइक लेकर करीब 350 KM का सफर तय कर पाली आ रहे एक दम्पति की बाइक बीच रास्ते मवेशी से टकरा गई। हादसे में बाइक से उछल कर नीचे गिरी पत्नी घायल हो गई। वही पति चोटिल हो गया। हेलमेट पहना होने के कारण उन्हें ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई। जानकारी के अनुसार पाली के सदर थाना क्षेत्र के रूपावास चारणान गांव निवासी भेराराम उज्जैन में शॉप चलाते है। बुधवार सुबह दोनों पति-पत्नी बाइक लेकर रूपावास गांव के लिए रवाना हुए। देर शाम को वे पाली पहुंचे। हाईवे पर हेमावास गांव के निकट उनकी बाइक के आगे मवेशी आ गया। जिससे टकराने से दोनों बाइक से नीचे गिर गए। इस हादसे में पिंकी के सिर सहित बॉडी में कई जगह चोटें आई वही हेलमेट पहना होने के कारण भैराराम को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई। दोनों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां पिंकी को उपचार के लिए भर्ती किया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंची और घायल के परिजनों से हादसे की जानकारी ली। शादी समारोह में आ रहे थे दोनों
घायलों के परिजनों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी रिश्तेदारी में शादी होने के कारण उज्जैन से रूपवास गांव आ रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि पहले भी दोनों कई बार बाइक से उज्जैन से गांव आ चुके है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *