बाइक शोरूम से 4 लाख चुराए, दो महीने बाद पकड़ाया:गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था, घर आते ही पुलिस ने पकड़ा

खरगोन पुलिस ने बाइक शोरूम में हुई 4.75 लाख रुपए की चोरी के मुख्य आरोपी दिलीप जाधव को गिरफ्तार कर लिया है। दो महीने से फरार आरोपी को पुलिस ने बड़वानी के सेंधवा से पकड़ा। आरोपी के पास से 1.55 लाख रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार इससे पहले आरोपी का एक साथी जीतू पिता हरेसिंह निवासी निवाली को गिरफ्तार किया गया था, जिससे 2.40 लाख रुपए बरामद हुए थे। चोरी हुए 4 लाख 75 हजार रुपए में से पुलिस 3 लाख 95 हजार रुपए बरामद कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, दिलीप जाधव शातिर अपराधी है और उस पर पहले भी लूट का मामला दर्ज है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने उसे घर से पकड़ा गया। आरोपी से चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई है। दिलीप शोरूम का पूर्व कर्मचारी है, उसने 29 अक्टूबर को चोरी की थी। फरियादी शोरूम संचालक विशाल भंडारी निवासी श्रीनाथ कॉलोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शोरूम का शटर तोड़कर कैश काउंटर और स्पेयर पार्ट्स के गल्ले से 4 लाख 75 हजार 402 रुपए नकद चोरी हुए हैं। मामले में आरोपी जीतू को 6 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। मुख्य आरोपी दिलीप जाधव को रिमांड पर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *