बाइक से गिरकर बेहोश हुए सहायक सचिव:छिंदवाड़ा में पेट्रोल पंप जाते समय आया हार्ट अटैक, डॉक्टर ने सड़क पर CPR देकर बचाई जान

छिंदवाड़ा जिले के सत्कार तिराहे पर गुरूवार को समय रहते मिली मदद ने एक व्यक्ति की जान बचा ली। जुन्नारदेव क्षेत्र के एक गांव में सहायक सचिव पद पर पदस्थ 41 वर्षीय सतीश वर्मा को अचानक हार्ट अटैक आ गया। वे बाइक से पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने जा रहे थे, तभी अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वे सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़े। प्रियांशु वर्मा ने बताया कि उनके मौसा सतीश वर्मा को इससे पहले किसी प्रकार की गंभीर बीमारी नहीं थी। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में पदस्थ डॉक्टर दिनेश ठाकुर ने स्थिति की गंभीरता को तुरंत भांप लिया। 3-4 मिनट तक सीपीआर दिया
डॉ. ठाकुर ने बिना समय गंवाए सड़क पर ही करीब 3 से 4 मिनट तक CPR दिया। इस बीच स्थानीय लोगों ने उनके परिवार के सदस्य प्रियांशु वर्मा को इसकी जानकारी दी जिसके बाद प्रियांशु ने परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को आगे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें डॉक्टर की तत्परता और मानवता की मिसाल साफ देखी जा सकती है। डॉ. दिनेश ठाकुर ने कहा कि अगर सही समय पर CPR न दिया जाता, तो युवक की जान जा सकती थी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि हर व्यक्ति को CPR जैसी प्राथमिक जीवन रक्षक तकनीक सीखनी चाहिए, ताकि आपात स्थिति में किसी की जान बचाई जा सके। गौरतलब है कि सतीश वर्मा, प्रियांशु के मौसाजी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *