नेशनल हाईवे 68 पर स्कॉर्पियो और मारुति एस क्रॉस के बीच जबरदस्त भिड़त हो गई। दोनों गाडियों के एयर बैग खुलने से इसमें सवार लोगों की जान बच गई। हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया। घटना बाड़मेर जिले के सदर थाना इलाके कुर्जा फांटा के पास सुबह 10 बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस को रिपोर्ट नहीं मिली। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एयरबैग खुलने से बची जान जानकारी के अनुसार उण्डखा निवासी पर्बत सिंह अपने बेटे के साथ स्कॉर्पियो में सवार होकर बाड़मेर शहर की तरफ जा रहे थे। कुर्जा फांटा इंडियन पेट्रोल पंप के पास आगे चल रही बस अचानक रुक गई। इससे स्कॉर्पियो सवार ओवरटैक करने के दौरान सामने से आ रही मारुति एस क्रॉस से टकरा गई। टकराने के साथ ही दोनों कारों के एयरबैग खुल गए। इससे दोनों में सवार तीन जनों की जान बच गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना कर पूरी घटना की जानकारी ली। वहीं क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। वहीं पूरे मामले की जांच की जा रही है। सदर थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया- आज सुबह स्कॉर्पियो व स्विफ्ट कार की टक्कर हुई थी। जिसमें किसी को कोई चोट नहीं आई है। पुलिस टीम को भेजकर मौका मुआयना करवाया गया है। वहीं रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज आए सामने हादसा का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। स्कॉर्पियो कार उण्डखा से बाड़मेर की तरफ अ रही थी। उसके आगे प्राइवेट बस चल रही थी। बस ड्राइवर ने अचानक बस को रोक दिया। इसके बाद स्कॉर्पियो ड्राइवर ने बस को ओवरटैक करने के दौरान सामने से आ रही कार से टकरा गई।


