भास्कर न्यूज| महासमुंद नगर के विभिन्न वार्डों में 18 दिसंबर को गुरु घासीदास बाबा की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू मुख्य बतौर अतिथि शामिल हुए। नयापारा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 04, 11 एवं वार्ड 21 एफसीआई रोड स्थित जैतखंभ की पूजा अर्चना कर नगर पालिका अध्यक्ष साहू ने बाबा से समस्त नगर वासियों की समृद्धि तथा भाईचारे का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि बाबा ने मानवता का संदेश देते हुए मनखे मनखे एक समान का नारा देकर समाज को एक सूत्र में पिरोया। उन्होंने अपना जीवन समाज सेवा में समर्पित कर दिया। ऐसे महान संत, परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी का जन्म छत्तीसगढ़ की पुण्य भूमि पर होना हम सबके लिए परम सौभाग्य की बात है। आज समस्त मानव जीवन का कल्याण केवल बाबा के बताए मार्गों का अनुशरण करने से ही संभव है। उन्होंने सतनामी समाज के लोगों व वार्ड वासियों को बाबा गुरु घासीदास जयंती की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पार्षद राहुल आवड़े, रेखराम बघेल आदि उपस्थित थे।


