बायपास रोड हरमू में घर से 4 लाख के जेवर ले उड़े चोर

रांची | अरगोड़ा थाना क्षेत्र के श्रीराम नगर, बाइपास रोड स्थित राधिका कुंज में रहने वाली मीरा कुमारी के घर से अज्ञात चोरों ने करीब 4 लाख रुपए के जेवरात चुरा लिए। घटना तब हुई, जब मीरा कुमारी स्नान करने बाथरूम गई थीं। उस समय घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। स्नान और पूजा-पाठ के बाद जब वह सीढ़ी के पास वाले कमरे में पहुंचीं तो देखा कि अलमीरा और लॉकर खुले हुए थे। जांच करने पर पता चला कि अलमीरा से सोने का 16 ग्राम का मंगलसूत्र, 10 ग्राम की चेन, 4 ग्राम और 2 ग्राम की दो बालियां, 4 ग्राम की अंगूठी, 20 ग्राम की चांदी की पायल और 4 ग्राम का नथ गायब है। सभी जेवरात की कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई गई है। मीरा कुमारी ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *