बारां में बेटियों को सशक्त बनाने की पहल:350 बालिकाओं को 10 सप्ताह तक आत्मरक्षा और नेतृत्व का प्रशिक्षण

बारां जिला प्रशासन ने कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के नेतृत्व में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एक अनूठी पहल ‘नींव-लड़कियां भागे सबसे आगे’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम का संचालन हमारी लाडो फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं का समग्र विकास करना है। कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों की कक्षा 6 और 7 की 350 बालिकाओं को 10 सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में आत्मरक्षा, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम का समापन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) को 5 किलोमीटर की दौड़ के साथ होगा। प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए जिले के विभिन्न ब्लॉकों से 16 प्रतिनिधियों को कोच के रूप में तैयार किया गया है। यह प्रशिक्षण पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल गजनपुरा में हमारी लाडो फाउंडेशन की संस्थापिका और कोटा से आई टीम मेंबर वसुंधरा राजावत द्वारा दिया गया। बालिकाओं का प्रशिक्षण विभिन्न स्थानों जैसे राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, श्रीराम स्टेडियम, पिपलोद, सोरसन, बोहत, जलौदा तेजाजी और केजीबीवी शाहाबाद और खजूरना कलां में चल रहा है। संस्थापिका प्रेमलता पुनिया के अनुसार यह पहल बालिकाओं को न केवल शारीरिक रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और स्वावलंबन की भावना भी जागृत करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *