बारिश के बीच बगोदर में 35 फीट ऊंचे भव्य रावण का पुतला दहन

बगोदर| बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच विजयदशमी के अवसर पर गुरुवार देर शाम बगोदर स्टेडियम में 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का भव्य दहन किया गया। होम्योपैथिक चिकित्सक एवं बगोदर निवासी डॉ. महेंद्र प्रसाद ने पुतले में आग लगाई। इस दौरान हजारीबाग जिला की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, कोडरमा की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप मौजूद थी। प्रमुख आशा, राज गुलाम सरवर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *