बालोद नगर पालिका में BJP की रैली:विधायक अनुज शर्मा ने किया रोड शो; प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी के समर्थन में जनता से मांगा वोट

छत्तीसगढ़ के बालोद नगर पालिका परिषद चुनाव में विधायक अनुज शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी के समर्थन में रोड शो किया। झलमला स्थित मां गंगा मैया मंदिर में पूजा-अर्चना कर, गंजपारा स्थित दुर्गा मंदिर में दर्शन के बाद रोड शो की शुरुआत की। मीडिया से बातचीत में अनुज शर्मा ने कहा कि वे प्रदेश भर में पार्टी के निर्देश पर प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बालोद जिले के सभी नगरीय निकायों में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। अनुज शर्मा ने प्रतिभा चौधरी की प्रशंसा करते हुए उन्हें शहर के विकास के लिए सक्रिय कार्यकर्ता बताया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना भी साधा और कहा कि विपक्षी दल में आंतरिक कलह चल रही है, जिससे वे चुनाव में भाजपा का मुकाबला नहीं कर पाएंगे। भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी ने कहा कि उन्हें शहर में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का वादा किया। चुनाव संचालक यज्ञ दत्त शर्मा ने कहा कि बालोद की जनता इस बार भाजपा को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *