बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम आयोजित

किशनगंज| महिला अधिकारिता विभाग की ओर से गुरूवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल किशनगंज में बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम किया। पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र प्रबंधक अनीता नामा ने कार्यक्रम में बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है, कम उम्र में ही लड़कियों की शादी करने से उनका उचित विकास नहीं हो पाता। विनीता सेन ने आर्थिक सशक्तिकरण परामर्श करियर की जानकारी दी। महिलाएं स्वयं भी अपना उद्यम एसएचजी ग्रुप बनाकर, स्वयं के नाम से मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के माध्यम से स्वयं का व्यापार शुरू कर सकती हैं। समाजशास्त्र विशेषज्ञ लक्ष्मी राठौर ने महिला अधिकारिता द्वारा संचालित सभी परामर्श व सुरक्षा केंद्रों के बारे में जानकारी दी। बालिकाओं ने गांव को बाल विवाह मुक्त कराने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *