बिना नोटिस के किरायेदार निकाला, गुस्से में मालकिन के घर पर हमला

भास्कर न्यूज |लुधियाना मकान मालकिन ने बिना नोटिस दिए किरायेदार को अपने घर से निकाल दिया। इस पर नाराज व्यक्ति ने अपने दोस्तों के साथ मिल देर रात मकान मालकिन के घर पर हमला कर दिया। घटना थाना हैबोवाल के अधीन बैंक कॉलोनी गली-4 में मंगलवार देर रात को हुई है। मामले में मकान मालकिन गुरमीत कौर ने बताया कि उनके घर पर किराये पर एक व्यक्ति रहता था। एक रोज़ पुलिस उनके घर पर आई। जिन्होंने बताया कि व्यक्ति लूट की वारदातें करता है और उस पर केस भी दर्ज है। जिसके बाद पुलिस की बात सुन कर महिला ने उसी शाम व्यक्ति को घर छोड़ने के लिए कह दिया। इसी बात की ही रंजिश रखते हुए आरोपी व्यक्ति ने 15 दिनों के बाद 24 दिसंबर की रात को अपने 3 दोस्तों के साथ उनके घर पर हमला कर दिया। गुरमीत कौर ने बताया कि घटना की रात को उनका घर का दरवाजा बंद था। जिस वजह से हमला घर में घुस नहीं पाए। इसलिए उनका बचाव हो गया। लेकिन आरोपी युवकों ने उनके दरवाजे पर तेजधार हथियारों से कई बार हमला किया। जिस वजह से दरवाजे पर निशान भी आए है। इस घटना की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। घटना के बाद महिला ने थाना हैबोवाल में शिकायत दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *