बिलासपुर के शनिचरी बाजार में लगी भीषण आग..VIDEO:तेल, कॉस्मेटिक, किराना समेत 24 दुकानें राख; SDRF ने संभाला मोर्चा, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह

बिलासपुर के शनिचरी बाजार में बुधवार तड़के करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। आग की वजह से करीब 24 दुकानें जलकर राख हो गई। शनिचरी बाजार में तेल, कॉस्मेटिक, किराना समेत कई दुकानें आग की चपेट में आई। घटना की सूचना पाकर पहुंची दमकल की संयुक्त टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बाजार की गलियां तंग होने की वजह से आग पर काबू पाने पुलिस, प्रशासन और दमकल की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शनिचरी बाजार में आग की तस्वीरें- जानकारी के मुताबिक दुकान नंबर 5 और 6 से तेज लपटें उठी। मनिहारी सामान की दुकानों में आग फैलने लगी। SDRF टीम ने मोर्चा संभाला और सुबह तक राहत-बचाव कार्य जारी रहा, हालांकि, जब तक आग बुझी, दुकानें जलकर खाक हो गईं। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका है। आग की वजह से यहां के कारोबारियों लाखों का नुकसान हुआ है। सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *