भास्कर न्यूज |लुधियाना बिहार से लुधियाना अफीम की सप्लाई करने आए एक नशा तस्कर को थाना जीआरपी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान बिहार के जिला बेतिया के मुरारी शाह के रूप में हुई है। पुलिस पार्टी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर गश्त कर रही थी, तभी शक्की हालत में खड़ा एक व्यक्ति नजर आया। शक होने पर आरोपी की तलाशी ली गई, जिसमें अफीम बरामद हुई। मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी पुरषोतम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड मिला है। मामले में आगे की जांच कर रही है।


