बीएसएल में साहित्यिक कवि गोष्ठी का हुआ आयोजन

बोकारो | बीएसएल और अखिल भारतीय चेतना दर्पण के संयुक्त तत्वावधान में बोकारो इस्पात पुस्तकालय सेक्टर-5 में साहित्यिक कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक नीरजा शतदल उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में महाप्रबंधक चौधरी रत्नेश कुमार सुधांशु, विहंगम योग के अंतरराष्ट्रीय प्रचारक सुखनंदन सिंह सदय, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही आदि शामिल हुए। मुख्य अतिथि नीरजा शतदल ने कहा कि साहित्य सृजन के माध्यम से व्यक्ति के अंतर्मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो समाज एवं राष्ट्र को सही दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कवि गोष्ठी के दौरान डॉ. परमेश्वर भारती, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. सुबोध कुमार शैलांश, प्रभा मोहन नायर, काजल भालोटिया, अमृता शर्मा, लव कुमार, रेणुका सिन्हा, रिंकू गिरि, संजू गिरि, राबिया शेख, दीप्ति झा, डॉ. आशा पुष्प, गीता कुमारी गुस्ताख, करुणा कलिका आदि ने प्रस्तुति दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *