इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन,2026 जनवरी-सेशन का स्कोर कार्ड सोमवार को जारी कर दिया गया है। एनटीए-नई दिल्ली द्वारा जारी किए गए स्कोर कार्ड के मुताबिक जनवरी-सेशन में 9 राज्यों के 12 विद्यार्थियों ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किया। इनमें तीन अभ्यर्थी राजस्थान के शामिल है। हालांकि जेईई-मेन 2026 जनवरी सेशन में किसी भी छात्रा को 100 परसेंटाइल प्राप्त नहीं हुए हैं। 12 अभ्यर्थियों में सभी छात्र शामिल है। एक्सपर्ट के मुताबिक वर्ष-2025, जनवरी सेशन में मल्टी-कांसेप्चुअल,स्टेटमेंट बेस्ड स्तरीय तथा संतुलित प्रश्नपत्रों का प्रभाव स्पष्ट तौर पर दिखाई दिया। जिस कारण 100 परसेंटाइल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 14 से घटकर 12 रह गई। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष-2025 के जनवरी-सेशन में कुल 14 विद्यार्थियों ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किया थे। जबकि जनवरी-सेशन,2024 में 100-परसेंटाइल स्कोर प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 23 थी। इन तीनों ही वर्षों के सभी जनवरी-सेशंस का आयोजन 5 दिन तक 10 शिफ्टों में किया गया था। बीकानेर से भी लगभग 4 हजार विद्यार्थी जेईई-मेन परीक्षा में शामिल हुए। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बीकानेर के कॉन्सेप्ट इंस्टिट्यूट के नमन सिंह ने जिले में सबसे अधिक 99.84 पर्सेंटाइल हासिल किए है। कॉन्सेप्ट के ही प्रदुमन बंसल ने 99.68 पर्सेंटाइल, हर्षित ने 99.61 पर्सेंटाइल व पंकज शर्मा ने 99.58 पर्सेंटाइल हासिल किए है। कॉन्सेप्ट इंस्टिट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर भूपेंद्र मिढ्ढा ने बताया कि इंस्टिट्यूट के12 अभ्यर्थियों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए है। जेईई-एडवांस्ड 17 मई को, मेन का सेकंड सेशन अप्रैल में जेईई-मेन परीक्षा देने के दो विकल्प विद्यार्थियों के पास है। ऐसे विद्यार्थी जिनका जनवरी जेईई-मेन पर्सेंटाइल 99.5 से अधिक है उन विद्यार्थियों को जेईई-एडवांस्ड की तैयारी पूरे फोकस के साथ करनी चाहिए। क्योंकि उनकी इस पर्सेंटाइल पर अच्छे एनआईटी में कोर ब्रांचेंज मिलने का विकल्प सुरक्षित हो गया है। ऐसे विद्यार्थी जिनका पर्सेंटाइल 98.5 से कम है, इन्हें जेईई-मेन अप्रेल सेशन के साथ-साथ एडवांस्ड की तैयारी पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए। 17 मई को जेईई-एडवांस्ड की परीक्षा होगी। कॉन्सेप्ट के 4 छात्रों के 99 से ज्यादा पर्सेंटाइल 9 प्रश्न ड्रॉप, 3 प्रश्नों के 1 से अधिक विकल्प ठीक जेईई-मेन,2026 जनवरी- सेशन का आयोजन हाल ही में 21 जनवरी से 29 जनवरी के मध्य किया गया था। बीई-बीटेक के लिए यह परीक्षा 5 दिन 10 शिफ्टों में आयोजित की गई थीं। सभी शिफ्टों की फाइनल उत्तर-तालिकाएं जारी कर दी गई हैं। जिसमें 9 प्रश्न ड्रॉप किए गए हैं। वही 3 प्रश्नों के एक से अधिक विकल्प ठीक पाए गए हैं। फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा मैथमेटिक्स तीनों ही विषयों के प्रश्नपत्रों में त्रुटियां हैं, कोई विषय त्रुटिहीन नहीं है। सर्वाधिक त्रुटियां फिजिक्स के प्रश्न पत्र में है। एक्सपर्ट भूपेंद्र मिढ्ढा के मुताबिक पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष जनवरी सेशन के प्रश्न पत्र अधिक त्रुटिपूर्ण रहे, पिछले वर्ष जनवरी सेशन में 6 प्रश्न ड्रॉप किए गए थे तथा 2 प्रश्नों के एक से अधिक विकल्प ठीक थे, जबकि इस वर्ष जनवरी सेशन में 9 प्रश्न ड्रॉप किए गए हैं तथा 3 प्रश्नों के एक से अधिक विकल्प ठीक है। नमन सिंह 99.84 पर्सेंटाइल कॉन्सेप्ट इंस्टीट्यूट प्रद्युमन बंसल 99.68 पर्सेंटाइल कॉन्सेप्ट इंस्टीट्यूट हर्षित 99.61 पर्सेंटाइल कॉन्सेप्ट इंस्टीट्यूट पंकज शर्मा 99.58 पर्सेंटाइल कॉन्सेप्ट इंस्टीट्यूट हर्षित तातेड़ 99.20 पर्सेंटाइल सिंथेसिस इंस्टीट्यूट


