बीकानेर में कोहरे से बस-पिकअप में टक्कर:बस के नीचे फंसी पिकअप, चालक को JCB की मदद से 1 घंटे बाद निकला

बीकानेर जिले के बज्जू क्षेत्र में श्रीकोलायत थाना इलाके के बीठनोक-गड़ियाला मार्ग पर मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण एक बस और पिकअप वाहन की टक्कर हो गई। हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ, जब बीकानेर जा रही बस और बीठनोक की ओर से आ रही पिकअप आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर में पिकअप बस के नीचे फंस गई और चालक करीब एक घंटे तक अंदर ही फंसा रहा। बाद में जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के अनुसार मेड़ी का मगरा से बीकानेर की ओर जा रही करणी बस मोटासर गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान बीठनोक की तरफ से आ रही कीटनाशक से भरी पिकअप से उसकी टक्कर हो गई। घना कोहरा होने के कारण दोनों वाहन चालक एक-दूसरे को समय पर नहीं देख सके। पिकअप बस के नीचे फंसी, चालक बाहर नहीं निकल पाया टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह बस के नीचे चला गया। पिकअप चालक वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया और बाहर निकलने की स्थिति में नहीं था। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और अन्य लोगों को सूचना दी। जेसीबी से बस हटाकर चालक को निकाला बाहर सूचना के बाद मौके पर जेसीबी मशीन मंगवाई गई। जेसीबी की मदद से बस को उठाकर पीछे किया गया, तब जाकर पिकअप में फंसे चालक को बाहर निकाला जा सका। इस प्रक्रिया में करीब एक घंटे का समय लगा। नोखा निवासी चालक गंभीर घायल घायल पिकअप चालक की पहचान नोखा के गजरुपदेसर निवासी महेश कस्वां के रूप में हुई है। उसे गोविंदसर सरपंच प्रतिनिधि सताराम कुमावत ने श्रीकोलायत उपजिला हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर रेफर किया गया। घायल होश में है, उसके एक पैर और छाती में अंदरूनी चोट बताई गई है। हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। घायल का पीबीएम हॉस्पिटल में इलाज जारी है और उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। कंटेंट: राधेश्याम पूनिया, बज्जू

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *